
क्या आप भी हैं सफेद बालों से परेशान?
| | 19 April 2017 8:24 AM GMT
आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। यह समस्या हमारे अनियमित खान पान के कारण बड़ी...
आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। यह समस्या हमारे अनियमित खान पान के कारण बड़ी तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं इसी के कारण लोगों में गंजेपन व अत्यधिक बाल टूटने की समस्या भी उतपन्न हो रही है। माना जाता है कि कैमिकल बेस्ड शैम्पू और ब्यूटी प्रोडक्टस के साथ साथ खान पान में पोषक तत्व की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार है। आज हम आपको खाने पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपने आहार में शामिल करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
हरी पत्तेदार सब्जियां
आज के समय में हर चीज में मिलावट होने लगी है जिसका सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ बालों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि आप अपने सफेद होते बालों पर नियंत्रण पाना चाहते हैं, तो खूब सारी हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाइएं। इनमें विटामिन बी-6 और बी-12 के साथ कई पोषक तत्व होते हैं,जो बालों को सफेद नहीं होने देते।
मछली का सेवन करें
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। अत: यदि आफ सफेद होते बालों को रोकना चाहते हैं तो समुद्री मछलियों का सेवन करें। समुद्री मछलियों में सेलेनियम नामक तत्व होता है। जो बालों की समस्याओं को दूर करता है।
बादाम खाएं
जो लोग बालों की सफेदी से जूझ रहें हैं उन्हें अखरोट और बादाम जरूर खाना चाहिए। इस समस्या से बचने के लिए आप हर रोज 4 भीगे हुए बादाम खाएं। इससे आपके बालों के सफेद होने की क्रिया रूक जाएगी। विटमिन ई युक्त बादाम के तेल से आप बालों की मालिश भी कर सकते हैं।
रोज खाएं आंवला
आंवला आंखों के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी उपयोगी है। इसका सेवन यदि आप हर रोज करें तो बालों से जुड़ी कोई भी समस्या आपके आप पास नहीं भटकेगी। अत: यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल सफेद न हो तो हर रोज सुबह उठकर कम से कम एक आँवला अवश्य खाएं।
tags:Hair Problem