
लंदन हमले में आतंकी की हुई पहचान, ब्रटिश नागरिक था हमलावर
| | 2017-03-24T13:59:28+05:30
लंदन (एजेंसियां) : लंदन हमले में आतंकी की हुई पहचान हो गयी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बताया है कि...
लंदन (एजेंसियां) : लंदन हमले में आतंकी की हुई पहचान हो गयी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बताया है कि आतंकी ब्रिटिश नागरिक था। इसके साथ ही लंदन में संसद के सामने हमले के बाद जांच में जुटे सुरक्षा बलों ने बर्मिंघम शहर में छह जगहों पर छापेमारी कर अब तक सात संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह हमलावर के बारे में जानते हैं। अभी सिर्फ उसके सहयोगियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं। बताया जाता है कि सुरक्षा बलों ने दुकानों की एक कतार के ऊपर दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में धावा बोला था। जिसका संबंध लंदन में हुए आतंकी हमले से बताया जा रहा है। इसके साथ ही ब्रिटेन में खतरे की आशंका को बढ़ाकर सीवियर (अति गंभीर) घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि वहां हमले होने की आशंका बहुत ज्यादा है।
गुरुवार को संसद की दोनों सदनों की बैठक नियमित समय पर ही शुरू हुई। इस बीच लंदन के मेयर ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में लंदन की सड़कों पर हथियारबंद और बिना हथियार वाले पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी।
सात घायलों की हालत अतिगंभीर : कार्यवाहक उप कमिश्नर व आतंक निरोधी प्रमुख मार्क रॉले ने कहा कि पीड़ित अलग-अलग देशों से हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में सात लोग अब भी हॉस्पिटल में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।