
रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल 23 से
रांची : डा. रामदयाल मुंडा और रुम्बुल की ओर से पांचवीं पद्म डा. रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल...
रांची : डा. रामदयाल मुंडा और रुम्बुल की ओर से पांचवीं पद्म डा. रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त से रांची कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल 30 अगस्त को खेला जाएगा। प्रवेश शुल्क 10 हजार रुपए रखा गया है। चैंपियन टीम को एक लाख व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5-5 हजार रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा और कई आकर्षक पुरस्कार खिलाड़ियों के बीच बांटी जाएगी। प्रतियोगिता में सीएए से पंजीकृत टीमें ही इंट्री ले सकेगी। अधिक जानकारी के लिए कृष्णा भगत (8969828677), कृष्णा खलखो (9199739277) या दिनेश कुमार महतो (9534707721) पर संपर्क कर सकते है।