
स्थापना दिवस पर विभागों को उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का निर्देश
| | 2015-10-24T11:47:13+05:30
रांची, झारखंड स्थापना दिवस 2015 केसफल आयोजन केलिए मुख्य सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता मेंआज एक...
रांची, झारखंड स्थापना दिवस 2015 केसफल आयोजन केलिए मुख्य सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता मेंआज एक समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसमेंकई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक मेंयह निर्णय लिया गया कि पूर्ण होचुकी योजनाओंको स्थापना दिवस के अवसर पर जनता को समर्पित किया जायेगा, साथ ही खेल के क्षेत्र और झारखंड की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि खेल के क्षेत्र में यथा हॉकी, तीरंदाजी इत्यादि, जिसमें झारखंड की उल्लेखनीय उपलब्धि रही है, ऐसे खेलों में जनता की अभिरूचि जागृत करने एवं इसके विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करायी जाय। साथ ही झारखंड की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया जायेगा तथा झारखंड राज्य पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा जिलों से समन्वय स्थापित कर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करायी जाये जिसमें आम जनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग 'योजना बनाओ अभियान' का शुभारंभ करेगा ताकि योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक मेंयह निर्णय लिया गया कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग, नगर विकास विभाग, सूचना एवं प्रौद्यागिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, गृह विभाग, उद्योग विभाग, कल्याण विभाग समेत कई विभागों की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास-उद्धाटन किया जायेगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग एनएन पांडेय, प्रधान सचिव वित्त विभाग अमित खरे, प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग एन एन सिन्हा, सचिव पर्यटन विभाग अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री डी के पांडेय, सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्री सुनील कुमार वर्णवाल समेत कई विभागों के सचिव व पदाधिकारी उपस्थित थे।