
स्टेडियम, होटल व व्यवस्था से प्रभावित हुए मेजर जनरल फर्नांडो
रांची, एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2017 झारखण्ड में आयोजित होगी। इस सन्दर्भ में आज श्रीलंका के मेजर...
रांची, एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2017 झारखण्ड में आयोजित होगी। इस सन्दर्भ में आज श्रीलंका के मेजर जनरल पलीता फर्नांडो ने मेगा स्पोट्र्स काम्पलेक्स होटवार, होटवार के बिरसा मुण्डा एथलेटिक्स स्टेडियम, झारखण्ड के विभिन्न होटलों का दौरा किया। सुबह साढ़े आठ बजे भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव सी.के. वाल्सन ने मेजर फर्नांडो व झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, तकनीकी अधिकारी उमा जायसवाल ने होटवार के स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां का स्टेडियम लाजबाव है और कोई भी अन्तरराष्ट्रीय स्पध्र्दा कराने के लिए उपयुक्त है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के आधारभूत संरचना बहुत कम देशों में उपलब्ध है। श्री फर्नांडो ने कहा कि उम्मीद है कि प्रतियोगिता यहां काफी अच्छे ढंग से होंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग अपनी रिपोर्ट एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन को भेज दिए हैं। स्टेडियम निरीक्षण के बाद रांची के विभिन्न होटलों का भी उन्होंने दौरा किया और संतोष व्यक्त किया। कल कजाकिस्तान के एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एलेक्सी कोडॉर्ट ने भी स्टेडियम का निरीक्षण कर काफी प्रभावित हुए थे।