
सूर्य मंदिर में विराट टुसु मेला 25 को
रांची, संस्कृति विहार द्वारा निर्मित भव्य सूर्यमंदिर, बुण्डू में आगामी 25 जनवरी को विराट टुसू सह...
रांची, संस्कृति विहार द्वारा निर्मित भव्य सूर्यमंदिर, बुण्डू में आगामी 25 जनवरी को विराट टुसू सह संक्राति मेला लगेगा। उक्त विषय की जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को लगभग सम्पूर्ण झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से लाखों श्रध्दालु आते हैं एवं भगवान भुवन भास्कर को नमन करते हैं। उन्होंने बताया कि भक्तों की सुविधा हेतु संस्कृति विहार के कार्यकर्ता आचार्य एवं भैया-बहन संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाते हैं। संस्कृति विहार द्वारा मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था, प्रसाद वितरण, व्यवस्था, जल आदि की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि टुसू को झारखंड का अद्वितीय एवं सबसे बड़ा मेले के रूप में जाना जाता है। मेला में लगने वाली दुकानों की जिम्मेदारी मेला संयोजक चंडी कुमार सिंह मुंडा एवं सह संयोजन रामदूर्लभ सिंह मुंडा के ऊपर है। मेले के लिए किसी भी प्रकार का चंदा संस्कृति विहार नहीं लेता है।