
सीएमओ सहित दो डाक्टर ड्यूटी से नदारद, फटकार लगायी
| | 2015-12-07T09:41:34+05:30
रांची, रिम्स निदेशक प्रो. डा. बी.एल. शेरवाल ने आज अस्पताल भ्रमण के क्रम में प्रात: साढ़े आठ बजे...
रांची, रिम्स निदेशक प्रो. डा. बी.एल. शेरवाल ने आज अस्पताल भ्रमण के क्रम में प्रात: साढ़े आठ बजे मुख्य आकस्मिक कक्ष पहुंचे, जहां मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. सरोज सहित फिजिशियन आन ड्यूटी (पीओडी) एवं सर्जन आन ड्यूटी (एसओडी) ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे।
बाद में रिम्स निदेशक डा. शेरवाल ने उक्त तीनों चिकित्सकों को फटकार लगायी और ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया अन्यथा कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
रिम्स निदेशक समय-समय पर अस्पताल का भ्रमण कर विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों की उपस्थित एवं चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेते रहते हैं।
साथ ही सभी ओपीडी में भी चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी लेते हैं।