
साक्षी संग जीवा ने भी किये मां के दर्शन
| | 2015-10-21T08:54:45+05:30
रांची, टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा का पहला दुर्गा पूजा रांची में मना।...
रांची, टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा का पहला दुर्गा पूजा रांची में मना। जीवा अपनी मां साक्षी धौनी के साथ सोमवार को देर रात मेकॉन कॉलोनी पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किये। साक्षी बेटी को गोद में लिए जब पंडाल पहुंची तो भीड़ दोनों की एक झलक पाने को लेकर बेताब दिखी। लेकिन साक्षी सबसे पहले पंडाल में प्रवेश की और मां का दर्शन किया। 15 मिनट तक रुकने के बाद साक्षी यहां से अपने घर के लिए निकल पड़ी। इस दौरान साक्षी बेटी जीवा के साथ फोटो भी खिंचवाई। जीवा का जन्म छह फरवरी 2015 में हुआ था। हालांकि जीवा के जन्म के समय धौनी वर्ल्ड कप खेलने आस्ट्रेलिया गए हुए थे।