
शिवपाल बोले, सीबीआई से बचने के लिए पार्टी के बड़े नेता भाजपा से मिले
| | 2016-10-23T15:51:45+05:30
लखनऊ (हि.स.)। मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने...
लखनऊ (हि.स.)। मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रो0 रामगोपाल यादव पर बड़ा हमला किया है। प्रोफेसर का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि सीबीआई से बचने के लिए पार्टी के बड़े नेता भाजपा से मिले हुए हैं।
राजधानी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल ने कहा कि उन्हें मंत्रिमंडल से निकाले जाने की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताजी (सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव) के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
शिवपाल ने कहा कि नेताजी ने मेहनत करके पार्टी को खड़ा किया है। चुनाव का वक्त है। जनता सपा के साथ है। हम सब नेताजी के नेतृत्व में चुनाव में जायेंगे।सपा नेता ने इस दौरान प्रो0 रामगोपाल यादव का नाम नहीं लिया लेकिन इशारे में उनके ऊपर बड़ा प्रहार किया।
गौरतलब है कि प्रो0 रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री के समर्थन में आज एक खुला पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आप आगे बढ़ो, हम सब आपके साथ हैं।