
विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री
| | 2016-01-13T09:52:29+05:30
[caption id='attachment_293995' align='aligncenter' width='604'] रांची : बड़ा तालाब के पास स्वामी...
[caption id="attachment_293995" align="aligncenter" width="604"] रांची : बड़ा तालाब के पास स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति स्थापना हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास करते मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं अन्य।[/caption]
रांची, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कहा कि हम सब आज एक ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं, जो दुनिया को बहुत कुछ दे गये। स्वामी जी वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। लेकिन आज भी उनके सपने अधूरे हैं। उनके सपनों को पूरा करने का काम हमें करना है। मुख्यमंत्री ने आज स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना के लिए बड़ा तालाब के पास भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि एक-दो वर्षों में बड़ा तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ विकास करने के लिए बनी है। राज्य में विकास का काम तेजी से हो रहा है। इस मौके पर खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी, खेल सचिव अविनाश कुमार, नगर सचिव अरुण कुमार सिंह, नगर निगम प्रशासक प्रशांत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।