
विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं की मेधा सामने आयी
रांची, हुलहुंडू स्थित संत जोसेफ बालिका मध्य विद्यालय में आओ हाथ मिलाये संस्था के तत्वावधान में...
रांची, हुलहुंडू स्थित संत जोसेफ बालिका मध्य विद्यालय में आओ हाथ मिलाये संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को रंगोली, कविता पाठ, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चार से कक्षा छह तक के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सिस्टर अलेक्सिया केरकेट्टा ने कहा कि विद्यालय ऐसा मंच है जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए कला, भाषण व चित्रकला जैसे अन्य विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति परधिया प्रथम, अंजु गाड़ी द्वितीय व एलान कच्छप तृतीय स्थान पर रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में मन्तोषी कुमारी प्रथम, मुस्कान कुमारी द्वितीय व प्रियंका कच्छप त-तीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अलहुमा अख्तर ने प्रथम, पूनम कच्छप ने द्वितीय व मनिला होरो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा लकड़ा को प्रथम, प्रिया तिर्की को द्वितीय व कनक तिर्की को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ अभियान से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने संस्कृत कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नाजिश हसन, सचिव विभा गुप्ता, शदाब आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।