
विधानसभा में नौ विधेयक ध्वनिमत से पारित
रांची, विधानसभा में विधेयकों को पारित करने का फिर से नया रिकॉर्ड कायम किया गया। मानसून सत्र के...
रांची, विधानसभा में विधेयकों को पारित करने का फिर से नया रिकॉर्ड कायम किया गया। मानसून सत्र के पांचवें दिन आज भोजनावकाश के बाद सरकार की ओर से नौ विधेयक पेश किये गये, जिसे विपक्षी सदस्यों के बहिर्गमन के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। विधानसभा में आज जिन विधेयकों को पारित किया गया, उनमें बिहार-उड़ीसा के लोक मांग वसूली संशोधन विधेयक, झारखंड सहकारी सोसाइटी संशोधन विधेयक, झारखंड स्वावलम्बी सहकारी समितियां संशोधन विधेयक, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संशोधन विधेयक, झारखंड कृषि उपज बाजार संशोधन विधेयक, झारखंड पर्यटन विकास एवं निबंधन विधेयक, झारखंड पर्यटन उपज बाजार संशोधन विधेयक, झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन विधेयक, झारखंड पर्यटन स्थल संरक्षण एवं रख-रखाव विधेयक, झारखंड लोक सेवा आयोग अतिरिक्त कार्य विस्तारण विधेयक और झारखंड नगरपालिका संशोधन विधेयक शामिल हैं। झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने झारखंड कृषि उपज बाजार संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने अमान्य कर दिया, वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की ओर से कई विधेयकों में संशोधन के प्रस्ताव दिया गया,जिसे भी अस्वीकार दिया गया।