
वाहन पुल से गिरा, 22 तीर्थयात्रियों की मौत
| | 2015-06-14T15:01:13+05:30
राजमुंदरी, दौलेश्वरम में गोदावरी नदी पर बने एक पुल से आज तड़के एक वाहन गिर जाने से उसमें सवार सात...
राजमुंदरी, दौलेश्वरम में गोदावरी नदी पर बने एक पुल से आज तड़के एक वाहन गिर जाने से उसमें सवार सात बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्रियों का एक समूह तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के बाद एसयूवी में सवार होकर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में वह इस हादसे का शिकार हो गया। ये तीर्थयात्री विशाखापत्तनम के निकट अच्युतापुरम के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में केवल एक लड़का जीवित बचा है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि उसे इस संबंध में सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली। अधिकारी ने कहा, 'यह पूरी तरह से लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का मामला है। यह ऐसी जगह नहीं थी जहां अकसर दुर्घटनाएं होती हों और न ही वहां ज्यादा वाहन थे।