
वनवासी क्रीड़ा महोत्सव 27 से रांची में : रेलमंत्री सुरेश प्रभु करेंगे उद्धाटन
| | 2015-12-23T09:31:48+05:30
रांची, वनवासी क्रीड़ा महोत्सव का उद्धाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु और आदिवासी कल्याण मंत्री जुएल उरांव...
रांची, वनवासी क्रीड़ा महोत्सव का उद्धाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु और आदिवासी कल्याण मंत्री जुएल उरांव करेंगे। यह आयोजन रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में 27 से 31 दिसंबर तक होना है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 3120 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं।
समारोह का उद्धाटन 27 दिंसबर को अपराह्न एक बजे किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पीटी उषा, अंशु जेनसुंपा, सरदार मिल्खा सिंह, कविता रावत तथा अनेक विशिष्ट अतिथियों और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की रंगारंग सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की जायेगी।
प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 100 से अधिक स्वंयसेवकों को लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बजरंग दल के कार्यकताओं की भी सेवा ली जायेगी। कार्यकर्ता वहां दिन-रात पैनी नजर रखेंगे। बिना प्रवेश पत्र के अंदर जाना मुश्किल होगा।