
रिम्स प्रबंधन पर ज्यादती करने का आरोप
| | 2016-03-03T10:43:19+05:30
रांची, रिम्स में बीती रात भर्ती मरीजों के परिजनों को सुरक्षागार्डों ने अस्पताल से बाहर निकाले...
रांची, रिम्स में बीती रात भर्ती मरीजों के परिजनों को सुरक्षागार्डों ने अस्पताल से बाहर निकाले जाने पर परिजनों ने हंगामा किया था।
एक मार्च को देर रात भर्ती मरीजों के परिजनों ने रिम्स निदेशक के आवास का घेराव किया। तो वहां से भी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें हटाया तो परिजनों ने मेडिकल चौक पर सड़क जाम कर दिया था।
परिजनों ने रिम्स प्रबंधन पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उक्त हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत कराकर सड़क जाम हटाया। रिम्स प्रबंधन परिजनों के रहने एवं ठहरने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है।