
राजश्री और सूरज की नई फिल्म में भी होंगे सलमान
| | 2016-11-03T15:48:15+05:30
मुंबई (हिं. स.)। प्रेम रतन धन पायो के बाद सलमान खान एक बार फिर सूरज बड़जात्या और राजश्री की नई...
मुंबई (हिं. स.)। प्रेम रतन धन पायो के बाद सलमान खान एक बार फिर सूरज बड़जात्या और राजश्री की नई फिल्म में काम करेंगे। सूरज बड़जात्या ने नई फिल्म के लिए कहानी लिखना शुरू कर दिया है।
बताया गया कि राजश्री की परंपराओं के अनुसार, ये फिल्म भी पारिवारिक ड्रामा होगी और इसमें सलमान के अलावा मुख्य भूमिका में एक और बड़ा हीरो काम करेगा। संकेत मिले हैं कि सलमान के साथ काम करने के लिए वरुण धवन से संपर्क किया गया है। राजश्री के साथ सलमान की ये पांचवी फिल्म होगी। इससे पहले सलमान ने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो में काम किया है।