
राजधानी की आज से होगी नयी ट्रैफिक व्यवस्था
| | 2015-10-19T11:47:17+05:30
रांची, दुर्गा पूजा के मद्देनजर सोमवार से 24 अक्तूबर तक रांची जिला प्रशासन तथा ट्रैफिक पुलिस ने शहर...
रांची, दुर्गा पूजा के मद्देनजर सोमवार से 24 अक्तूबर तक रांची जिला प्रशासन तथा ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शाम के छह बजे से दूसरे दिन सुबह तक शहर के कई हिस्सों में छोटे वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगायी गयी है।
आवश्यक सामग्री लानेवाले वाहन शहरी क्षेत्र में सुबह के 4 बजे से 6 बजे के बीच आ-जा सकेंगे। पूजा में घूमनेवालों के लिए प्रशासन ने शहर भर में 18 जगह पर पार्कि्रग की व्यवस्था की है। पूजास्थल व भीड़-भाड़ वाले जगहों पर वाहनों का परिचालन रोकने के लिए कुल 36 जगहों पर ड्रॉप गेट बनाये जायेंगे।