
रांची से हरिद्वार तक रेल की राज्यपाल से मांग
| | 2015-06-29T09:51:33+05:30
रांची, छोटानागपुर पैसेंजन एसोसिएशन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से झारखंड में लंबी रेल परियोजनाओं तथा...
रांची, छोटानागपुर पैसेंजन एसोसिएशन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से झारखंड में लंबी रेल परियोजनाओं तथा रांची से हरिद्वार हेतु सीधी रेल सेवा की मांग की है।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं द.पू. प्रमंडलीय रेलवे की उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अशोक नागपाल ने उक्त मांग राज्यपाल के समक्ष रखी है। एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि रांची के लोगों की हरिद्वार तक रेलवे की मांग बहुत दिनों से चली आ रही है। इस संबंध में राज्यपाल रेलमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रख सकती हैं और समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम भूमिका निभा सकती हैं।
गुवा के लोग लम्बे समय से रांची से गुवा सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पूरी होनी चाहिए। श्री नागपाल ने यह भी कहा कि गत दिनों रांची दौरे के वक्त रेलमंत्री को एसोसिएशन की ओर से मांगों से अवगत कराया गया था।