
रांची विवि का 55वां स्थापना दिवस समारोह आज
| | 2015-07-12T12:58:52+05:30
रांची, रांची विश्वविद्यालय का 55वां स्थापना दिवस समारोह 12 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से आर्यभट्ट...
रांची, रांची विश्वविद्यालय का 55वां स्थापना दिवस समारोह 12 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से आर्यभट्ट सभागार में धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। समारोह में छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मद्देनजर अंगीभूत कालेजों में आयोजित निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
एसएस मेमोरियल कालेज में विचार गोष्ठी : रांची विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के पूर्व आज एसएस मेमोरियल कालेज में विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। 'उच्च शिक्षा का विकास एवं चुनौतियां' विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में कालेज के प्राचार्य डा. सुधीर कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं की फैज खड़ी है, जो अपने कैरियर के लिए शिक्षकों और सरकार की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। डा. बी.के. सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डा. आनन्द कुमार ठाकुर ने किया।
वीमेंस कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित : रांची विवि के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रांची वीमेंस कालेज में आज छात्राओं की ओर से शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए। अदिति लाला एण्ड ग्रुप ने 'वन्दे मातरम' गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को अभिभूत कर दिया। मोनिका ने 'गूंजा एक तारा' गीत पर नृत्य पेश किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने नागपुरी गीत प्रस्तुत कर सभी को झुमाया। अंशुल के गजल को सभी ने सराहा।