
रांची के संजय झा बने योग फेडरेशन के महासचिव
रांची : पहली बार झारखंड के किसी खेल संघ के पदाधिकारी को फेडरेशन में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की...
रांची : पहली बार झारखंड के किसी खेल संघ के पदाधिकारी को फेडरेशन में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी मिली है। रांची के संजय कुमार झा को योग फेडरेशन ऑफ इंडिया का नया महासचिव बुधवार को बनाया गया। इसकी घोषणा फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने 41वीं नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के समापन के मौके पर हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में की। उन्होंने कहा कि एजीएम में सर्वसम्मति से संजय के सचिव बनने पर मुहर लगाई गई। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले वर्ष नेशनल योगा की मेजबानी बनारस करेगा। इस दौरान संजय को फेडरेशन की ओर से एक मोमेंटो, शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। महासचिव बनने के बाद संजय ने कहा कि मुझे जो इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गयी है, उसे मै पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। योगा को झारखंड में और पूरे देश में और आगे ले जाने का काम करूंगा। साथ ही खिलाड़ियों के रोजगार को लेकर हर संभव प्रयास करूंगा।