
रांची की सातवीं जीत, तालिका में चोटी पर
[caption id='attachment_295964' align='aligncenter' width='602'] रांची : मोरहाबादी स्थित...
[caption id="attachment_295964" align="aligncenter" width="602"] रांची : मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में कोल इंडिया हाकी लीग में रांची रेज और दबंग मुंबई के बीच मैच का दृश्य। [/caption]
रांची, कप्तान एश्ले जैक्सन के एकमात्र गोल की बदौलत गत चैंपियन रांची रेज ने रविवार को दबंग मुंबई की कड़ी चुनौती पर 1-0 से काबू पाते हुये कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में अपनी सातवीं जीत दर्ज की और साथ ही तालिका में शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर लिया। सेमीफाइनल में अपना स्थान पहले ही सुनिश्चित कर चुकी मेजबान रांची ने अपना लीग अभियान दस मैचों में सातवीं जीत के साथ समाप्त किया। रांची के अब दस मैचों से कुल 37 अंक हो गये हैं और लीग की शेष पांच टीमों में से कोई भी टीम अब उसकी बराबरी पर नहीं पहुंच पायेगी। मुंबई को नौ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा और वह 20 अंकों के साथ छह टीमों में आखिरी स्थान पर है लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी बनी हुयी हैं। मुंबई को अपना आखिरी लीग मैच 16 फरवरी को अपने घरेलू मैदान मुंबई में यूपी विजाड्र्स से खेलना है। यदि मुंबई यह मैच जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। यूपी के नौ मैचों से 23 अंक हैं और उसके लिये भी यह करो या मरो का मुकाबला होगा। रांची के लिये मैच का एकमात्र विजयी गोल 35वें मिनट में उसके कप्तान एश्ले जैक्सन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। इस गोल को छोड़कर दोनों टीमें कोई और गोल करने में कामयाब नहीं हो सकीं। रांची लीग तालिका में शीर्ष पर रहने के बाद अब 20 फरवरी को रांची में होने वाले पहले सेमीफाइनल में तालिका की चौथे नंबर की टीम से भिड़ेगी।