
रणजी ट्रॉफी के 300 खिलाड़ियों को पास उपलब्ध करायेगा जेएससीए
| | 2016-02-08T10:17:56+05:30
रांची, एकाकृत बिहार और वर्तमान झारखंड के कुल 300 खिलाड़ियों को जेएससीए आगामी 12 फरवरी होने वाले...
रांची, एकाकृत बिहार और वर्तमान झारखंड के कुल 300 खिलाड़ियों को जेएससीए आगामी 12 फरवरी होने वाले भारत-श्रीलंका टी-20 सिरीज के दूसरे मैच के लिए पास उपलब्ध करायेगा। यह मैच रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है। यह जानकारी संघ के सचिव राजेश वर्मा बॉबी ने दी। उन्होंने बताया कि 300 के अतिरिक्त इस वर्ष रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के सभी स्पोर्टिंग स्टाफ को भी पास उपलब्ध कराया जायेगा।
बैठकों का दौर जारी
आज से मिलेगा पास
जेएससीए के सभी आजीवन सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना कम्पलमेंट्री पास आठ एवं नौ फरवरी को क्रमशः जेएससीए स्टेडियम रांची के साऊथ ब्लॉक तथा कीनन स्टेडियम जमशेदपुर से सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
मैदान को ग्रीन किया जा रहा है
मैदान को हरा भरा करने के लिए करीब 60 मजदूर लगे हुए हैं। मैदान में पानी पटाया जा रहा है एवं मैदान को ग्रीन करने में लोग जुटे हुए हैं। पिच क्यूरेटर वासु दा ने कहा कि पिच पूरी तरह स्पोर्टिंग होगी।