
रक्षामंत्री नेताजी की जयंती पर फहराएंगे सबसे ऊंचा तिरंगा
| | 2016-01-18T09:52:33+05:30
[caption id='attachment_294345' align='aligncenter' width='649'] तिरंगे झंडे का प्रदर्शन करते।...
[caption id="attachment_294345" align="aligncenter" width="649"] तिरंगे झंडे का प्रदर्शन करते। [/caption]
रांची, रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराएंगे।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रक्षामंत्री से आज नयी दिल्ली में मुलाकात कर झंडा फहराने का आग्रह किया,जिसे रक्षा मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। बताया गया कि रक्षामंत्री अपने झारखंड दौरे के क्रम में झारखंड में स्थापित होने वालीे डिफेंस यूनिवर्सिटी और सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर प्रमुख घोषणा कर सकते है।