
योग सम्पूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी : लुइस मरांडी
| | 2015-06-15T10:17:34+05:30
रांची, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि योग ही आरोग्य एवं सम्पूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है।...
रांची, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि योग ही आरोग्य एवं सम्पूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है। योग का अर्थ जोड़ना है। राजयोग द्वारा मानसिक तनाव तो दूर होता ही है, साथ ही मन एवं मस्तिष्क में शान्ति का अनुभव होता है। श्रीमती मरांडी आज हरमू स्थित चौधरी बगान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित 'राजयोग द्वारा स्वास्थ्य तथा सुखी समाज' कार्यक्रम का शुभारम्भ कर रही थी। उन्होंने मानव शरीर व मन को स्वस्थ्य रखने के लिए योग को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में कर्नाटक बैंक रांची शाखा के प्रबंधक गौरव मित्तल ने स्वस्थ्य मन एवं स्वस्थ्य शरीर रखने के लिए योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 'मैं आत्मा हूं, शरीर नहीं' यह भावबोध ही आत्म जागरूकता है। कार्यक्रम में योग से संबंधित जानकारी दी गयी। मौके पर ब्रह्माकुमार, भ्राता प्रदीप, भ्राता दिगम्बर सहित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के अनेक भ्राता एवं बहनें उपस्थित थीं।