
मुहर्रम का चांद दिखा, 24 को योम-ए-आशुरा
| | 2015-10-15T11:30:28+05:30
रांची, एदार-ए-शरिया, झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि आज शहर और राज्य के...
रांची, एदार-ए-शरिया, झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि आज शहर और राज्य के प्राय: सभी जगहों पर मुहर्रम का चांद देखा गया। चांद नजर आने की पुष्टि काजयाने शरीअत ने भी कर दी है। इसलिए माहे मुहर्रम की पहली तारीख 15 अक्तूबर को है और योम-ए-आशुरा मुहर्रम की दसवीं तारीख 24 अक्तूबर को होगी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ 1437 हिजरी नया इसलामी वर्ष की शुरूआत भी हो गया। मौलाना रिजवी ने अकीदतमंदों से गुजारिश की है कि भाईचारा और इस्लामी रेवायत की रोशनी में 'शहादत-ए-इमामे हुसैन' मनाएं।