
मुख्य आरोपी विकास तिवारी दिल्ली में गिरफ्तार
रांची, गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड के एक प्रमुख अभियुक्त विकास तिवारी को झारखण्ड पुलिस एवं...
रांची, गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड के एक प्रमुख अभियुक्त विकास तिवारी को झारखण्ड पुलिस एवं दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नई दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके से गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है। पुलिस द्वारा हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है पर सूत्रों का कहना है कि विकास तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग या रांची लाने की तैयारी झारखण्ड पुलिस के स्तर पर की जा रही है।
इधर आज रामगढ़ के एसपी ने प्रेस कांप्रेस कर सुशील श्रीवास्तव गुट के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक पिस्तौल, एक कट्टा, 10 सजीव कारतूस एवं एक छुरा पकड़े गए अभियुक्तों के पास से बरामद किया है। इनके विरुध्द रामगढ़ जिले में विभिन्न थानों में आठ मामले दर्ज हैं।