
महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की सरकार ने दी मंजूरी
नयी दिल्ली, सरकार ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 प्रतिशत करने की...
नयी दिल्ली, सरकार ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज इस प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया। इसके तहत सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल स्तर के 33 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जायेगी।
मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारी बयान में कहा गया है कि नयी व्यवस्था के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे जबकि सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आरक्षण सीमा 14 से 15 फीसदी होगी। बयान के अनुसार यह नयी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है। महिला सशक्तीकरण से संबधित समिति ने अपनी छठी रिपोर्ट में सरकार से अर्ध्दसैनिक बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाये जाने की सिफारिश की थी।