
महिला की पिटाई, पेशाब पिलाया
| | 2015-08-12T10:12:13+05:30
ओरमांझी, मांडर में डायन-बिसाही के आरोप में पांच महिलाओं की हत्या की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि...
ओरमांझी, मांडर में डायन-बिसाही के आरोप में पांच महिलाओं की हत्या की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि ओरमांझी के बरतुआ गांव में एक महिला पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर उसके परिजनों ने न केवल उसकी पिटाई की बल्कि उसे पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया।
मारपीट में घायल सुमित्रा देवी ने इस सम्बन्ध में एक मामला ओरमांझी थाने में दर्ज कराया है। सावित्री देवी बरतुआ गांव निवासी धनेश्वर गंझू की 35 वर्षीय पत्नी है। उसने थाने में अपने बयान में बताया कि उसकी सास गलिया देवी ने उसे डायन कहते हुए उसे गाली दी। इसका विरोध करने पर उसके भैंसूर गंसू गंझू, महेश गंझू, यशोदा देवी और विराजो देवी ने उसके साथ मारपीट की।