
मर्स का कहर, द. कोरिया में 700 स्कूल बंद
| | 2015-06-05T10:42:43+05:30
सोल ः दक्षिण कोरिया में फैल रहे मर्स वायरस के चलते 700 से ज्यादा शिक्षण संस्थान बंद कर दिये गये...
सोल ः दक्षिण कोरिया में फैल रहे मर्स वायरस के चलते 700 से ज्यादा शिक्षण संस्थान बंद कर दिये गये हैं। मर्स वायरस अब तक 35 लोगों को संक्रमित कर चुका हैं। वहीं इससे अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। मर्स वायरस के फैलते कहर को देखते हुए हजारों लोगों ने अपनी यात्राएं भी रद्द कर दी हैं। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मर्स वायरस के चलते लोगों में डर पैदा हो गया है। इसके कारण 700 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा है। इसमें स्कूलों से लेकर कॉलेज तक शामिल हैं।