
भ्रष्टाचार के मामले में आठ अधिकारियों पर गिरी गाज
| | 2015-12-23T09:36:19+05:30
रांची, भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। मंगलवार को आठ अधिकारियों पर सरकार की गाज...
रांची, भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। मंगलवार को आठ अधिकारियों पर सरकार की गाज गिरी। अभियंताओं सहित संवेदक के विरुध्द कार्य से अधिक भुगतान करने एवं सरकारी राशि के गबन और दुरुपयोग को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें गिरिडीह कार्य प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता नवलेश कुमार, श्यामसुन्दर सिंह, जोसेफ चौड़े, सहायक अभियंता राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा रामजी प्रसाद, कनीय अभियंता दिलीप कुमार एवं ओम प्रकाश वर्मा सहित संवेदक मेसर्स विजय कुमार राय शामिल हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव एमआर मीणा ने बताया कि गिरिडीह कार्य प्रमंडल अन्तर्गत पीरटांड प्रखण्ड में चिरकी से पलमा रोड के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली थी।