
भारत-श्रीलंका सिरीज का प्रसारण सोनी पर
| | 2015-07-08T09:52:11+05:30
नयी दिल्ली, अगले महीने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सिरीज का प्रसारण सोनी टीवी पर देखा...
नयी दिल्ली, अगले महीने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सिरीज का प्रसारण सोनी टीवी पर देखा जा सकेगा। सोनी टीवी ने श्रीलंका क्रिकेट को 30 लाख 25 हजार डालर का भुगतान करके मंगलवार को इसके प्रसारण का अधिकार हासिल किया। श्रीलंका क्रिकेट मैचों के प्रसारण के लिये टेन स्पोट्र्स द्वारा लगायी गयी शुरुआती बोली 18 लाख 50 हजार डालर से संतुष्ट नहीं था और उसने इसमें इजाफे के लिये अन्य कंपनियों से संपर्क किया था। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का टेन स्पोट्र्स के साथ सात वर्षों का करार है लेकिन यह दौरा अलग रूप से बेचा गया है क्योंकि यह भविष्य दौरा कार्यक्रम में घरेलू सिरीज के रूप में शामिल नहीं है।