
भारत ने फ्रांस को 3-2 किया पराजित
बेल्जियम, मैच खत्म होने से महज दो मिनट पहले रमनदीप सिंह द्वारा दागे गए गोल की मदद से फ्रांस को...
बेल्जियम, मैच खत्म होने से महज दो मिनट पहले रमनदीप सिंह द्वारा दागे गए गोल की मदद से फ्रांस को हराकर भारत ने हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में शनिवार की रात अपने विजय अभियान का आगाज किया। रमनदीप ने खेल के 58वें मिनट में यह शानदार गोल दागा। इससे पहले भारत की तरफ से मनप्रीत सिंह 26वें मिनट, दविंदर वाल्मिकी 28वें मिनट में गोल किए। फ्रांस की तरफ से ओलिवर सांचेज तीसरे मिनट में और सिमन मार्टिन ब्रिसाक ने 43वें मिनट में गोल दागा। भारतीय टीम अभी संभल पाती कि फ्रांस ने गोल करके शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। उसकी तरफ से यह गोल खेल के तीसरे मिनट में ओलिवर सांचेज ने किया। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने अच्छी पासिंग का नजारा पेश किया और गेंद को अधिक समय तक अपने कब्जे में भी रखा। उसने बराबरी का गोल करने के प्रयास भी किए। इस बीच दूसरे क्वार्टर में कप्तान सरदार सिंह का सीधा हिट गोल में गया लेकिन उस पर डी में किसी ने स्टिक स्पर्श नहीं की थी इसलिए इसे गोल नहीं माना गया। मैच खत्म होने से महज दो मिनट पहले रमनदीप सिंह द्वारा दागे गए गोल की मदद से फ्रांस को हराकर भारत ने हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में आज अपने विजय अभियान का आगाज किया।