
भारतीय वुशु टीम ने जीते चार रजत व पांच कांस्य
नयी दिल्ली (वार्ता) :- भारतीय टीम ने ताईवान के ताओयुआन में आयोजित 9वीं एशियाई वुशु चैंपियनशिप में...
नयी दिल्ली (वार्ता) :- भारतीय टीम ने ताईवान के ताओयुआन में आयोजित 9वीं एशियाई वुशु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत लिये। भारतीय खिलाड़ियों में एक महिला ने रजत और तीन महिलाओं ने कांस्य पदक जीते। भारत ने पिछली चैंपियनशिप के मुकाबले इस बार अपनी स्थिति में काफी सुधार किया। वियतनाम के हो चि मिन्ह सिटी में वर्ष 2012 में आयोजित 8वीं एशियाई वुशु चैंपियनशिपन में भारतीय टीम ने एक रजत और नौ कांस्य पदक जीते थे। 9वीं एशियाई वुशु चैंपियनशिप का आयोजन एक से पांच सितम्बर तक किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने पहली बार चार रजत और पांच कांस्य पदक कब्जाये। पार्स कप 2015 के स्वर्ण पदक विजेता एल बुध चंद्र सिंह 56 किलोग्राम भार वर्ग में वियतनाम के वान बाउ के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में हार गये जबकि प्रवीण कुमार 48 किलोग्राम भार वर्ग में मिन्ह डुक वू के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हार गये। के. अरुणपमा देवी 60 किलोग्राम भार वर्ग और राजिंदर सिंह 90 किलोग्राम भार वर्ग में चीनी खिलाड़यिों से हार गये। रजत पदक विजेता- एल बुध चंद्र सिंह (56), प्रवीण कुमार (48), के अरुणपमा देवी (60) और राजिंदर सिंह (90)। कांस्य पदक विजेता- वाई संथोई देवी (52), पूजा कादियान (65), विशाखा मलिक (70), रजनी देवरी (75) और उचित शर्मा (52)।