
भाजपा पदधारियों, सांसदों व विधायकों की बैठक कल
रांची,ः झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पदधारियों, जिलाध्यक्षों और सांसदों तथा विधायकों की बैठक...
रांची,ः झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पदधारियों, जिलाध्यक्षों और सांसदों तथा विधायकों की बैठक 13 सितंबर को रांची में बुलायी गयी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मो. कमाल खां ने बताया कि 13 सितंबर को अपराह्न दोे बजे से प्रदेश अध्यक्ष डा. रवींद्र राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी पदधारियों, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं की सहभागिता के अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। पड़ोसी राज्य में हो रहे चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों तथा विधायकों को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी भी सौंपी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के कई अन्य भाजपा नेताओं ने बिहार का दौरा कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया है और आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के कई नेता-कार्र्यकत्ता पूरे चुनाव के दौरान बिहार में ही कैंप करेंगे।