
बाल वैज्ञानिकों ने किया 400 मॉडल का प्रदर्शन
रांची, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में...
रांची, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के 1600 से भी अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर 400 से अधिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों को तीन ग्रुपों में बांटा गया था। ग्रुप ए में छठी एवं सातवीं, ग्रुप बी में आठवीं एवं नवीं तथा ग्रुप सी में 11वीं के विद्यार्थी शामिल थे।
प्रदर्शनी में नासा और अंतरिक्ष, थर्मल पावर, जलचक्र, पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, मानव हृदय, ट्रैफिक व्यवस्था, स्वास्थ्य, गृह निर्माण, प्रकृति विज्ञान, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, सौर ऊर्जा, कृषि तथा खाद्य संरक्षण, मानव विज्ञान, गणितीय प्रारूप, न्यूक्लियर रियेक्टर, बायोगैस, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर, ऊर्जा संरक्षण, स्टॉफ, कस्टमर प्रोटेक्शन, रेडियो, गैर परंपरागत ऊर्जा के श्रोतों का दोहन संबंधी विषयों पर आकर्षक एवं उपयोगी माडल विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण थे।