
बटन दबा, विश्वपटल पर छायी रांची
| | 2016-01-24T13:17:50+05:30
[caption id='attachment_294733' align='aligncenter' width='602'] कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे। ...
[caption id="attachment_294733" align="aligncenter" width="602"] कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे। [/caption]
रांची, झारखण्ड ने देश को बहुत कुछ दिया है। देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज झारखण्ड से ही आता है, पर इस राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हुआ, लेकिन समय ने करवट ली है, झारखण्ड तीव्र गति से विकास कर रहा है। हमें खुशी है कि जिस धरती पर परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का पैदा हुए हैं, वहां झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केन्द्र भरपूर मदद करेगा।
यही नहीं राष्ट्रीय ध्वज के शान से लहराते ही झारखण्ड की राजधानी रांची विश्व पटल पर छा गयी।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया तथा सेना के जवानों ने बैंड डिस्पले किया। इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, स्कूली शिक्षा मंत्री नीरा यादव, सांसद रामटहल चौधरी सहित कई गण्यमान्य सांसद, विधायक और वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।