
फैशन प्वाइंट फैशनर की दो दिवसीय प्रदर्शनी आज से
रांची फैशन प्वाइंट फैशनर के तत्वावधान में प्रीमियम लाइफ स्टॉइल प्रदर्शनी का आयोजन 11 एवं 12 अगस्त...
रांची फैशन प्वाइंट फैशनर के तत्वावधान में प्रीमियम लाइफ स्टॉइल प्रदर्शनी का आयोजन 11 एवं 12 अगस्त को होटल कैपिटल हिल में किया जायेगा। उक्त जानकारी संस्था की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने आज एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि रांची में देशभर के फैशन के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में देशभर से आयी महिला उद्यमी भाग लेंगी और अपना स्टॉल लगायेंगी जिनकी संख्या 30 के आसपास होगी। प्रदर्शनी का उद्धाटन कल पूर्वाह् ग्यारह बजे नगर विकास मंत्री सी.पी.सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित वस्तुएं ज्वेलरी, लहंगा, शरारा, पांडिचेरी स्टील, गाउन, सूट साड़ियां, फुटवियर, फेंसी राखी, महिला परिधान आदि प्रस्तुत किये जायेंगे। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक लोगों के लिए खुली रहेगी। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में सावन क्वीन का भी चुनाव महिलाओं के बीच से किया जायेगा। प्रेसवार्ता में अर्चना सिन्हा, ऋषिका नागपाल, पूजा झावर, सीमा अग्रवाल, किरण चौधरी, शशि बागला आदि उपस्थित थीं। इस अवसर पर फैशन प्वाइंट नामक पोस्टर को भी लांच किया गया।