
फिल्म एमएसजी-2 के प्रदर्शन पर रोक
रांची, ः राज्य सरकार ने 18 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म एमएसजी-2 के झारखंड में प्रदर्शन पर रोक लगा दी...
रांची, ः राज्य सरकार ने 18 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म एमएसजी-2 के झारखंड में प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। यह रोक विवादित डायलॉग और एक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी के कारण लगायी गयी है। झारखंड सरकार के संज्ञान में यह बात आयी थी कि 18 सितंबर 2015 को रिलीज हुई फिल्म एम.एस.जी.-2 में आदिवासी-वनवासी भाई-बहनों के संदर्भ में असंवैधानिक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की पूरी आशंका है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फिल्म के विवादित डायलॉग की जानकारी ली, उसके बाद उन्होंने फिल्म के झारखंड में प्रदर्शन पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी तथा वनवासी भाइयों और बहनों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।