
प्रधानमंत्री सर के जवाब में केजरीवाल सर
नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधानमंत्री सर के जवाब में भाजपा ने केजरीवाल सर शीर्षक से आप...
नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधानमंत्री सर के जवाब में भाजपा ने केजरीवाल सर शीर्षक से आप सरकार के खिलाफ राजधानी में पोस्टर युध्द छेड़ते हुए दिल्ली सरकार द्वारा 526 करोड़ रुपये के विज्ञापनों के खर्च पर जवाब मांगा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से राजधानी को पोस्टर और होर्डिंग्स से पाट दिया गया था, जिसमें दिल्ली पुलिस का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंपे जाने की मांग की गयी थी। इसके जबाब में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल की तरफ से राजधानी में कई प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाये गये। इनमें दिल्ली सरकार के 526 करोड़ रुपये के विज्ञापन बजट का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इस राशि का यदि अच्छा इस्तेमाल किया जाता तो इससे दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए पांच लाख सीसीटीवी कैमरा लगाये जा सकते थे।
उधर, कांग्रेस भी आप पार्टी पर निरंतर आक्रामक है। सोशल मीडिया पर पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से तोमर मनोज तो झांकी हैं, 27 विधायक बाकी हैं। लोकपाल लाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ जैसे नारे लिखे जा रहे हैं। पार्टी की तरफ से राजधानी में कल 14 स्थानों पर दिल्ली सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा।