
प्रतिज्ञा के सज्जन सिंह व साबू ने चखा प्रसिद्ध गुलाब जामुन का स्वाद
संवाददाताटाटीझरिया : समाजसेवी सुधांशु सुमन की रांची एक्सप्रेस तिरंगा सम्मान यात्रा की मुहिम ने...
संवाददाता
टाटीझरिया : समाजसेवी सुधांशु सुमन की रांची एक्सप्रेस तिरंगा सम्मान यात्रा की मुहिम ने व्यापक रूप ले लिया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चलनेवाली इस देशव्यापी मुहिम से कई नामी गिरामी हस्तियां जुड़ चुकी हैं। हजारीबाग जिले के छोटे प्रखंड टाटीझरिया के घुघुलिया में जन्मे सुधांशु सुमन की देशभक्ति की इस मुहिम को देखकर प्रखंडवासी हर्षित हैं।
हजारीबाग से बाबा नगरी देवघर जाने के क्रम में समाजसेवी सुधांशु सुमन अपने जन्मभूमि टाटीझरिया में कुछ पल के लिए होटल पंडितजी में रूके। उनके साथ चाचा चौधरी फेम जितेंद्र सिंह साबू और स्टार प्लस के सीरियल प्रतिज्ञा के सज्जन सिंह फेम अनुपम श्याम ओझा को टाटीझरिया के गुलाब जामुन होटल में रुकते ही प्रसंशकों ने उन्हें घेर लिया। उपस्थित लोगों ने उनसे हाथ मिलाये, उनका अभिवादन किया। उनके साथ बैठकर गुलाबजामुन, लस्सी और चाय की चुस्कियां भी ली और बीच-बीच में ठहाके भी लगाये।
मालूम हो कि साबू तथा ओझा जी बॉलीवुड और टीवी के कई धारावाहिक में काम किया है। साबू ने महाभारत में घटोत्कच और वर्तमान में एक सीरियल में महिषासुर के रोल में काम कर रहें हैं। वे चाचा चौधरी के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध हैं। वहीं श्री ओझा स्टार प्लस के सीरियल प्रतिज्ञा में सज्जन सिंह का अभिनय किया है, साथ ही उन्होंने दर्जनों फिल्मों में भी काम किया है। टाटीझरिया में उनके स्वागत में डहरभंगा मुखिया मथुरा साव, टाटीझरिया मुखिया प्रतिनिधि प्रेमचंद गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेश यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश पाठक, प्रभात चौधरी, लल्टु चौधरी,रवि चौधरी, हज़ारी जायसवाल, शम्भू साव, अशोक यादव, गंगाधर मिश्र समेत अन्य शामिल थे।
टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा एवं जितेन्द्र सिंह साबू टाटीझरिया में जाकर ग्रामीण जीवन को करीब से देखा। उल्लेखनीय है कि अनुपम श्याम ओझा झारखंड के कई क्षेत्रों का हाल में दौर कर चुके हैं और वे यहां की जीवनशैली से काफी प्रभावित हैं। दोनों कलाकार तिरंगा सम्मान यात्रा से प्रारंभ से जुड़े हुए हैं और इस यात्रा को देशभर में ले जाने की मुहिम भी चला रहे हैं। अभी हाल में दोनों कलाकार सुधांशु सुमन के साथ अन्ना हजारे से मिले थे और उन्हें तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया।