
प्रजापति महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला
राची, झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास...
राची, झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास में मुलाकात की। महासंघ ने मुख्यमंत्री को महासंघ द्वारा 20 दिसंबर को हरमू मैदान में आयोजित विराट सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया तथा स्वीकृति देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम देखकर समय तय करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिट्टी कला बोर्ड के संबंध में विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन प्रभारी सदन प्रजापति ने बताया कि यह सम्मेलन कुम्हारों के हक एवं अधिकार के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमे माटी कला बोर्ड का गठन, कुम्हारों का आदिवासी का दर्जा तथा अन्य कई मुद्दो पर चर्चा की जायेगी। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी के अलावे, मूर्तिकला, सामाजिक, शैक्षनिक, खेल, व्यवसाय, पत्रकारिता, न्यायपालिका में उत्कृष्ट योगदान देने वाले को सम्मानित किया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रुप से त्रिवेणी काशी, संजय महतो, ललिता देवी, कामेश्वर महतो, वीणा महतो, पुरण प्रजापति, राजेंद्र महतो, मनोरंजन महतो, अर्जुन महतो, पंचु महतो, जगदीश महतो, बलराम महतो, रामवृक्ष महतो, महेश प्रजापति, जीतवाहन आदि शामिल थे।