
पोर्श यूरोपीय ओपन गोल्फ : संयुक्त 16वें स्थान पर लाहिड़ी और चौरसिया
| | 2016-09-23T14:47:50+05:30
नई दिल्ली (हि.स.)। पोर्श यूरोपीय ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में भारतीय गोल्फर अनिर्बान...
नई दिल्ली (हि.स.)। पोर्श यूरोपीय ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और एसएसपी चौरसिया ने तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त 16वें स्थान पर हैं।
ऑस्ट्रिया के बन्र्ड वीसबर्गर ने 17 होल के बाद सात अंडर का स्कोर बनाया है जबकि लुकास बीजगार्ड और ग्रीम स्ट्रोम 17 होल के बाद छह अंडर पर हैं। जिन खिलाडिय़ों ने पहले दौर का खेल पूरा कर लिया है उनमें स्टीव वेबस्टर, इयान डेनियल और माइकल जानजन भी शामिल हैं। इन तीनों ने समान पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया।