
पुस्तक मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी
| | 2015-08-23T13:10:56+05:30
रांची, टाउन हॉल में बेसलाइन फाउंडेशन एवं इंफोबिट सॉल्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुस्तक...
रांची, टाउन हॉल में बेसलाइन फाउंडेशन एवं इंफोबिट सॉल्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुस्तक मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व खरीदारी की।
मेले में कई प्रकाशकों की ज्ञानवर्ध्दक, प्रेरणा, मूलक हिन्दी व अंग्रेजी की पुस्तकें, साहित्यिक अभिरुचि की पुस्तकों के अलावा, सामान्य ज्ञान एवं सीबीआई तक की ढेरों पुस्तकें उपलब्ध हैं। मेला 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें 70 स्टॉल लगाये गये हैं। इसमें दिल्ली, आगरा, हरिद्वार, बरेली, पटना, रांची सहित देश व झारखंड के अन्य जिलों से आये पुस्तक व्यवसायी अपना स्टॉल लगाये हुये हैं।
साहित्यकारों की पुस्तकें उपलब्ध
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की नयी किताबें के साथ ही रामशरण शर्मा, निर्मला जैन, डा. नरेन्द्र दाभोलकर, अजय सोडानी, सूर्या सिन्हा, चेतन भगत की नयी पुस्तकें दशरथ माक्षी के जीवन पर आधारित नीलम उपाध्याय की पुस्तक पहाड़, छोटे बच्चों की हिन्दी व अंग्रेजी व्याकरण की पुस्तक सहित अन्य पुस्तकें उपलब्ध है।
पुस्तक मेले में आज मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें कई संख्या में महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।