
पुरुष वर्ग में झारखंड पुलिस व महिला वर्ग में हजारीबाग चैंपियन
मेदिनीनगर, खेल से टूटती है जातीयता की बेड़ी। खेल में कोई जाति-धर्म नहीं होता, सभी एक खिलाड़ी के रूप...
मेदिनीनगर, खेल से टूटती है जातीयता की बेड़ी। खेल में कोई जाति-धर्म नहीं होता, सभी एक खिलाड़ी के रूप में होते हैं। खेल से एकरूपता की भावना जागृत होती है। उक्त बातें पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी ने कही। श्री नामधारी कल रात दसवीवीं झारखंड राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मौके पर विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के सचिव बुधवा उरांव ने प्रतियोगिता के सफल संचालन पर इसके आयोजन में लगे लोगों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक कमलानंद दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ के जिला सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। समापन कार्यक्रम में विजेताओं का फैसला अंकों के आधार पर हुआ। पुरुष वर्ग में झारखंड पुलिस सबसे ज्यादा 42 अंक लाकर विजेता बनी, जबकि उपविजेता वेस्ट बोकारो को घोषित किया गया। बोकारो को 20 अंक मिले। महिला वर्ग में हजारीबाग ने सबसे अधिक 43 अंक अर्जित किये और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी वर्ग में उपविजेता झारखंड पुलिस रही, उसे 39 अंक मिले। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कृत किये। मौके पर अन्य लोगों के अलावा ऑफिशियल में सुशील कुमार तिवारी, अमिश पांडेय, सिध्दांत सिंह संतोष, सुमीत उरांव, मो. कासीम, अनिल पांडेय, बीएम पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, किशोर कुमार पांडेय, विशाल शर्मा, आलोक मिश्रा, सिध्दार्थ तिवारी भी उपस्थित थे।