
पाक गोलीबारी में महिला समेत दो घायल
| | 2015-10-26T07:56:11+05:30
जम्मू, पाकिस्तान की तरफ ने एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के सांबा सेक्टर में गोलीबारी...
जम्मू, पाकिस्तान की तरफ ने एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के सांबा सेक्टर में गोलीबारी की जिसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सेना के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये कहा पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर रात अचानक से भारतीय चौकियों और आबादी वाले गांवों की तरफ गोलीबारी शुरू कर दी।
छोटे हथियारों और मोर्टार से की गई गोलीबारी में सांबा सेक्टर के मावा गांव निवासी दो लोग घायल हो गये हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। घायल होने वालों में 40 वर्षीय कैलाशो देवी और 45 वर्षीय प्रीतम चंद शामिल हैं। इससे एक दिन पहले हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा तीन अन्य घायल हो गये थे।