
पांच नवंबर तक छात्रवृति वितरित करने का निर्देश
रांची, रांची के उपायुक्त मनोज कुमार ने आज समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिले में चल रही कल्याण...
रांची, रांची के उपायुक्त मनोज कुमार ने आज समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिले में चल रही कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने छात्रवृति, साइकिल वितरण, वनाधिकार पट्टा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम सहित चिकित्सा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं में किसी तरह की शिथिलता न बरतें।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी छात्रों का आवेदन विद्यालय से संबंधित बैंक शाखा में उपलब्ध करा दी जाय। हर हाल में 5 नवम्बर तक छात्रवृति का वितरण पूर्ण किया जाना है। उन्होंने 26 अक्टूबर से एक नवम्बर तक खाता खोलने का अभियान चलाने हेतु पत्र भेजने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने उपायुक्त को जानकारी दी कि साइकिल वितरण के संबंध में सभी छात्र-छात्राओं की साइकिल की राशि भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि साइकिल का क्रय आईएसआई मार्का के विशिष्टीकरण के अनुसार ही किया जाय।