
पंचायतों के विकास के लिए 10 लाख तक की योजना की स्वीकृति बीडीओ देंगे
| | 2016-01-05T10:06:15+05:30
रांची, पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के अन्तर्गत मनरेगा दिशानिर्देश में निहित शक्तियों के आलोक...
रांची, पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के अन्तर्गत मनरेगा दिशानिर्देश में निहित शक्तियों के आलोक में 10 लाख रुपये तक की योजानाओं की स्वीकृति सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट में शामिल एवं उसमें निहित प्राथमिकताओं के आधार पर तथा तकनीकी एवं अन्य रूप से संतुष्ट होने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा दिये जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वीकृति दे दी है। उक्त योजना का अनुमोदन पंचायत समिति द्वारा दी जायेगी।
एक अन्य मामले में पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट पथ (कुल लम्बाई-2.85 कि.मी.) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण व पुर्ननिर्माण कार्य के लिए 13.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है।