
दो पालियों में पढाई शुरु होने को लेकर छात्रों में उत्साह
| | 2015-09-11T09:35:41+05:30
रांची, कैबिनेट द्वारा राज्य के सभी पांच विश्वविद्यालय एवं 65 अंगीभूत कालेजों में दो पालियों में...
रांची, कैबिनेट द्वारा राज्य के सभी पांच विश्वविद्यालय एवं 65 अंगीभूत कालेजों में दो पालियों में कक्षाए शुरु करने की अनुमति मिलने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। छात्रों का कहना है कि दो पालियों में पढाई शुरु होने से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का नामांकन होगा। इससे छात्रों का पलायन रुकेगा। बीए पास मनीष कुमार का कहना है कि कम मार्क्स लाने के कारण उसका नामांकन पीजी में नहीं हो सका। लेकिन अब उम्मीद बढ़ी है।