
दो दिन में पाक ने सातवीं बार किया सीजफायर का उल्लंघन
| | 2016-10-05T16:22:00+05:30
जम्मू (हिस)। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर गोलीबारी व...
जम्मू (हिस)। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर गोलीबारी व मोर्टार शैल दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पिछले दो दिन में सातवीं बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। बीते मंगलवार को भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नौशहरा में फायरिंग की थी।
इसी क्रम में बुधवार को पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। आज दोपहर 12.10 पर पाक सेना ने राजौरी के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा को निशाना बना मोर्टार दागे। पाक सेना ने सैन्य कैम्पों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। अभी तक किसी प्रकार के जानोंमाल का नुकसान होने की खबर नहीं है।
बताते चलें कि पिछले दो दिन में सातवीं बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोग पाकिस्तान की ओर से किए जा रही गोलाबारी तथा मोर्टार शैल दागने से दहशत में हैं।