
दुनिया की सबसे बूढ़ी शेरनी की रांची में मौत
| | 2015-06-10T09:55:40+05:30
ओरमांझी : बिरसा जैविक उद्यान चकला में दुनिया की सबसे बूढ़ी शेरनी सरस्वती की मौत मंगलवार को हो गयी।...
ओरमांझी : बिरसा जैविक उद्यान चकला में दुनिया की सबसे बूढ़ी शेरनी सरस्वती की मौत मंगलवार को हो गयी। सरस्वती की उम्र 23 वर्ष होने के कारण यह बहुत ज्यादा बूढ़ी हो गयी थी। इस कारण सरस्वती को कई बीमारियों ने अपनी चपेट में ले लिया था। यही कारण उसकी मौत की वजह बनी। इस संबंध में उद्यान के निदेशक एके पात्रा ने बताया कि सरस्वती को 2004 में सम्राट सर्कस से लाया गया था। उस समय उसकी उम्र 12 वर्ष थी। जैविक उद्यान में वह 11 वर्षों से रह रही थी। मंगलवार शाम सरस्वती का उद्यान में पोस्टमार्टम किया गया।